फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Crime : बद्दी में घरेलू विवाद में पत्नी की बेलन से हत्या, शव सड़क किनारे फेंका; पति गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 04:17 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)।

सार

सोलन जिले के बरोटीवाला के भटोली क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की कथित हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने बेलन से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी और शव सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
बद्दी के भटोली क्षेत्र में हत्या के मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र भटोली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेलन से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर रात की है, जिसके बाद आरोपी पति ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन





झारखंड के रहने वाले हैं दंपती
मृतक महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम सुरेंद्र बेदिया बताया जा रहा है। दोनों झारखंड के रामगढ़ जिले के रहने वाले थे और बद्दी में एक निजी उद्योग में नौकरी करते थे। वे भटोली क्षेत्र में बिरला कंपनी के पास एक आवासीय कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।
विज्ञापन


कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात सुरेंद्र और सुनीता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र ने गुस्से में आकर सुनीता के सिर पर बेलन से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र बेदिया को गिरफ्तार कर लिया। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान भी घटनास्थल पर पहुंचे।

फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बद्दी भेज दिया है।
 

विज्ञापन

आगे की जांच
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटनास्थल से सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें