फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खराब मौसम और बारिश ने रोका लहसुन निकालने का काम

विज्ञापन
सोलन में बारिश के कारण खेतों में बिछी लहसून की फसल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। जिले में पिछले कई दिनों से रोजाना रुक-रुक हो रही बारिश से खेतों से लहसुन को निकालने का कार्य रुक गया है। बारिश के बीच लहसुन निकालने से इसके खराब होने की भी आंशका बढ़ गई है। हालांकि टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियों के लिए बारिश वरदान बताई जा रही है। जिले के अधिकरत क्षेत्रों में टमाटर की रोपाई कार्य पूरा हो गया है। जानकारी के अनुसार इन दिन सब्जी मंडी सोलन में लहसुन 50 से 95 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके बाद बसाल समेत सोलन के आसपास के क्षेत्रों में लहसुन को निकालने का कार्य भी किया जा रहा है। लेकिन अब रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते लहसुन निकालने का कार्य रोक दिया है। तैयार लहसुन के लिए बारिश खराब बताई जा रही है। कई क्षेत्रों में तो लहसुन खराब भी होने लग गया है। यहां तैयार फसल खेत में बिछ गई है। इससे लहसुन में सड़न लग रही है। अब सब्जी मंडी में भी लहसुन मौसम साफ होने के बाद ही पहुंचेगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों से लहसुन मंडी में पहुंच रहा है। यह लहसुन गीला होने के कारण इसके दाम भी कम मिल रहे है।
विज्ञापन

लहसुन की फसल के लिए ज्यादा बारिश नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि खेत में खड़ी फसल को बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं है, लेकिन खेत में बिछ गई फसल को नुकसान पहुंच सकता है। किसान साफ मौसम देखकर खेतों से लहसुन को निकालने का कार्य करे। टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियों के लिए बारिश की अच्छी है।
विज्ञापन

देवराज कश्यप,उपनिदेशक,कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें