संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेबी शो आयोजित होगा। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक ठोडो मैदान के साथ आपदा प्रबंधन कार्यालय में 22 जून को होगा। बेबी शो में 0-5 साल तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक बताया हेल्दी बेबी शो में शून्य से 1 वर्ष, 1 से 3 वर्ष और 3 से 5 वर्ष तक के शिशुओं में होगा। पंजीकरण सुबह 9:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक होगा। बेबी शो का परिणाम दोपहर 1:00 से 02:00 बजे तक निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों की हेल्थ परखी जाएगी। साथ ही वैक्सीनेशन कार्ड भी देखा जाएगा। शिशु रोग विशेषज्ञ बच्चों के व्यवहार की भी मौके पर जांच करेंगे। उसी आधार पर परिणाम निकाला जाएगा। उन्होंने पात्र शिशुओं के अभिभावकों से हेल्दी बेबी शो में भाग लेने का आग्रह किया।