फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाबा साहब आंबेडकर के सरहानीय कार्यों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती हरिओम योगा सोसायटी ने महाराणा प्रताप नगर बद्दी में धूमधाम से मनाई गई। इसमें दून विधानसभा से रिटायर आईएएस अधिकारी भारत भूषण भट्टी, सेवानिवृत्त कमांडर सुच्चाराम मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। भारत भूषण भट्टी ने कहा कि डॉ. बाबा साहब आंबेडकर ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। श्रीराम सेना के प्रांत संयोजक राजेश जिंदल ने कहा कि आंबेडकर विलक्ष्ण प्रतिभा के छात्र थे। कार्यक्रम के संयोजक कुलवीर सिंह आर्य व प्रभारी राम जपित मौर्य ने कहा कि बाबा साहेब को कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियां प्राप्त की। हरिओम योगा सोसायटी के चेयरमैन डॉ. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म में व्याप्त कुरूतियों और छुआछूत की प्रथा से तंग आकार सन 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था। सन 1990 में, उन्हें भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था। 14 अप्रैल को उनका जन्म दिवस आंबेडकर जयंती के तौर पर भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें