फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बी पॉजिटिव ब्लड खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के ब्लड बैंक में ब्लड यूनिट की कमी होती जा रही है। अस्पताल में अब बी पॉजिटिव ब्लड पूरी तरह से खत्म हो गया है। ऐसे में अब आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बी पॉजिटिव ब्लड के लिए भटकना पड़ सकता है। अस्पताल के ब्लड बैंक में अब ए पॉजिटिव ब्लड के की 22 यूनिट है। इसके अलावा अन्य ब्लड ग्रुप के तीन से चार यूनिट ही बाकी है। अस्पताल में बने ब्लड बैंक में अभी के समय में लगभग 250 यूनिट ब्लड रखने की जगह है, लेकिन अब केवल 45 यूनिट ही बाकी है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से आगामी दिनों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से कहा है कि जिले में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में जाकर ब्लड डोनेट कर मरीजों की मदद करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें