फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयूषी मिस और अंकुश को मिस्टर फेयरवेल का खिताब

Wed, 11 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
ग्रीन हिल्स पॉलीटेक कॉलेज कुमारहट्टी में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें आयूषी को मिस और अंकुश को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रीन हिल्स पॉलीटेक कॉलेज कुमारहट्टी में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें आयूषी को मिस और अंकुश को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। विकास को मिस्टर टैलेंट और भावना को मिस टैलेंट के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में बेस्ट संकाय का पुरस्कार विवेक गुप्ता और सीता राम को बेस्ट कर्मचारी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


कॉलेज से डिप्लोमा कर रहे प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए यह आयोजन किया। कॉलेज के प्रेस सचिव प्रो. पवन कुमार ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। प्रथम वर्ष की छात्रा अर्चना ने संवार लू हाय सवार लूं गीत गाया। गौर ग्रुप ने भोजपुरी गानों पर फन्नी डांस किया।  रोहित ग्रुप ने भांगड़ा पेशकर सबको नचाया। तुषार ने रोबार डांस करके सबको चकित कर दिया। इस दौरान माडलिंग और विभिन्न मनोरंजक खेल आदि कार्यक्रम भी करवाए गए। कार्यक्रम में चेयरमैन कृपाल पसरीचा,  पा्रचार्य ओएस भाटिया, आलोक भारद्वाज और रजिस्ट्रार जेएस बनागन मौजूद रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें