फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी , गुल्लरवाला, समेत कई स्कूलों में स्थापित किए आयुष काॅर्नर

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में स्थापित किया आयुष कार्नर- स्रोत-संस्था।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने नेस्ले अनुसंधान एवं विकास के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट प्रत्युषा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी, गुल्लरवाला, मानपुरा, बधोणीघाट और गुणाई में आयुष कॉर्नर स्थापित किए हैं। इन आयुष कॉर्नर स्टैंड्स में विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई पुस्तिकाएं और पंपलेट्स उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामग्रियों के माध्यम से छात्र-छात्राएं आयुष आहार, पारंपरिक अनाज और कम लागत में स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन बनाने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पारंपरिक एवं संतुलित खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि आयुष कॉर्नर स्थापित करने से पूर्व इन विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक और जागरूकता सत्र आयोजित किए गए थे। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को आयुष, संतुलित आहार और पारंपरिक अनाज के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा विद्यार्थियों से मूल्यांकन प्रपत्र भी भरवाए गए, जिससे यह आकलन किया जा सके कि उन्हें आयुष विषय से संबंधित कितनी जानकारी है। बधोणीघाट के प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, बद्दी के राम लाल और गुल्लरवाला की उपमा शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आयुष कॉर्नर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे पौष्टिक एवं पारंपरिक आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित होंगे।इस पहल के तहत, विद्यार्थियों को स्वस्थ आहार के प्रति जागरूक करने और पारंपरिक आहार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनका जीवनशैली संतुलित और स्वस्थ हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें