फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ काॅलेज के रेड रिबन क्लब ने निकाली जागरूकता वॉकथान

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के रेड रिबन क्लब ने एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने, बचाव और एचआईवी संक्रमण से जुड़े भ्रम व गलत धारणाओं को दूर करने के उद्देश्य से जागरूकता वॉकथान का आयोजन किया प्राचार्य डॉ. ललित गुलेरिया ने डॉ. अनुज सॉहनी, डॉ. नीलकांत शर्मा, डॉ. हरविंदर सिंह और डॉ. दीपक शर्मा की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर वाॅकथान को रवाना किया। कार्यक्रम रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. अनुराधा शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें 55 छात्र स्वयंसेवकों ने भाग लिया। वॉकथान महाविद्यालय परिसर से नालागढ़ बाजार तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने जागरूकता संदेशों वाले कार्ड लेकर एचआईवी की रोकथाम और इससे जुड़े भेदभाव से मुक्त समाज का संदेश दिया। जागरूकता संदेशों की जानकारी वाले पर्चे भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें