परवाणू में लांयस क्लब की ओर से स्कूलों के साथ मिलकर निकाली जागरूकता रैली। संवाद
लॉयंस क्लब एवं इनरव्हील क्लब परवाणू ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। लॉयंस क्लब परवाणू-कालका एवं इनरव्हील क्लब परवाणू प्रगति ने सयुंक्त रूप से एंटी ड्रग एवं आई डोनेशन अवेयरनेस रैली का आयोजन किया गया | इसमें शहर के लगभग सभी विद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं विद्यार्थी शामिल हुए। रैली का शुभारंभ नगर परिषद पार्क से हुआ। रैली का आयोजन नशे के खिलाफ एवं नेत्र दान के लिए जागरूकता किया गया। जागरूकता रैली में विशिष्ठ अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त (प्रोटोकॉल) परवाणू शैफाली शर्मा ने शिरकत की, जबकि परवाणू थाना प्रभारी प्रताप ठाकुर भी मौजूद रहे। नगर परिषद परवाणू उपाध्यक्ष लखविंद्र सिंह एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास एवं लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा हरी झंडी देकर रैली को रवाना किया। रैली नगर परिषद पार्क परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए वापस नगर परिषद पार्क परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान बच्चों ने प्रेरक नारों से लिखी तख्तियों व बैनरों के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति एवं नेत्रदान जागरूकता के नारे लगाए। इस मौके पर सहायक आयुक्त (प्रोटोकॉल) शैफाली शर्मा ने बच्चों से नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रताप ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने आह्वान किया अगर आपके आसपास कोई नशा करता या बेचता है तो इसकी जानकारी पुलिस को देें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अवसर पर लाॅयंस क्लब परवाणू कालका क्लब के अध्यक्ष लॉयन अरुण अग्रवाल, सचिव कृष्ण डोडा, कोषाध्यक्ष रामाशीष गुप्ता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनीत गोयल मौजूद रहे।