फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मालरोड पर नशे के खिलाफ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट और टैगोर वनस्थली स्कूल कुठार ने शहर के मालरोड पर नशामुक्ति अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक का शीर्षक ड्रग फ्री लाइफ था। नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों और युवाओं को नशीले पदार्थों का सेवन करने से रोकना था। स्कूली बच्चों और ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की ओर से गीत संगीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्कूली अध्यापक रिपन कुमार, मनीष कुमार, रवि, संज्ञा मौजूद रहे। नाटक में स्कूल के बच्चे सुनिधि, गणिका, गीतांजलि, प्रज्वल, किंजल, रेवा, खुशबू समेत अन्य ने लोगों से आग्रह किया कि वे प्रदेश को नशा मुक्ति बनाने में साथ दें। इसी के साथ गांव-गांव में जाकर लोगों को संदेश दें कि वे नशे के विरुद्ध अभियान चलाए। नशा तस्करों के बारे में पुलिस को सूचित करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें