फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य और नशे की बढ़ती प्रवत्ति पर जागरूकता संवाद

विज्ञापन
एलआर संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला में मौजूद प्र​शिक्षु। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। एलआर संस्थान सोलन में ‘द इनविजिबल चेन, नैविगेटिंग मेंटल हेल्थ एंड एडिक्शन इन यूथ’ विषय पर संस्थान के ऑडिटोरियम में पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और खुला संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम एलएलआर एजुकेशनल ट्रस्ट की प्रबंध निदेशक शचि सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। पैनल चर्चा में एमएमयू के कुलपति डॉ. रवि चंद शर्मा, नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके शर्मा, एसडीपीओ सोलन अनिल शर्मा और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बीके बबीता ने भाग लिया। डॉ. रवि चंद शर्मा ने अकादमिक दबाव, सोशल मीडिया के प्रभाव और छात्रों के मानसिक संतुलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि संतुलित और सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण होना चाहिए। एसडीपीओ अनिल शर्मा ने युवाओं में नशे के प्रारंभिक संकेतों, साथियों के दबाव और कानूनी जागरूकता के महत्व पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें