फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं के लिए शुरू हुए जागरूकता अभियान, आंगनबाड़ियों में दे रहे सेहत की जानकारी

Fri, 17 Jul 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य व पोषण संबंधित दी जा रही है कई जानकारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए जिले की आंगनबाड़ियों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन महिलाओं को पोषण, मोटे अनाज और स्वास्थ्य संबंधित कई जानकारी दी जा रही है। वहीं इस दौरान छुट्टियों में बच्चों को पढ़ाने के अलग-अलग तरीकों की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

इसके तहत जागरूकता शिविर में नवजात बच्चों की देखरेख और गर्भवती महिलाओं को सही खानपान की जानकारी दी जा रही है। इन शिविरों में मुख्य रूप से लोगों को दैनिक आहार में मोटे अनाज को शामिल करने के फायदों के बारे में बताया जा रहा है। इसके अलावा समाज में बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता फैलाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर महिलाओं को स्वस्थ रहने के फायदों के साथ बच्चों को बारिश के मौसम में डायरिया जैसी बीमारियों से बचाने के उपायों की भी जानकारी दी जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में बीमारियां तेजी से फैलती है। ऐसे में विभाग की ओर से महिलाओं के लिए अपनी और बच्चों की सेहत का ख्याल रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिले की आंगनबाड़ियों में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी साथ रहकर महिलाओं को जानकारी दे रहे हैं। बताया कि आने वाले समय में विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें