फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में डायरिया को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, 12 टीमें बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
600 आशा वर्कर घर-घर जाकर करेंगी लोगों को करेंगी जागरूक
विज्ञापन

ओआरएस और जिंक की दवाओं का भी करेंगी वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में डायरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमे ने सोमवार से विशेष जागरूकता अभियान शुरू कर दिया। 31 मार्च तक चलने वाले इस अभियान को लेकर विभाग की ओर से जिलेभर में 12 टीमें बनाई हैं। इसमें 600 आशा वर्कर को जिम्मा सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग और आशा वर्करों की टीमें घरद्वार दस्तक देंगी। लोगों को डायरिया के बचाव और लक्षणों के बारे में जागरूक किया जाएगा। वहीं, ओआरएस समेत जिंक और अन्य आवश्यक दवाओं का वितरण करेंगी। स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी बच्चों को डायरिया के लक्षण और उपचार की जानकारी दी जाएगी। गौर रहे कि गंदे पानी का सेवन करने के बाद डायरिया के मामले बढ़ने लगते हैं। ऐसे में बच्चे डायरिया की चपेट में अधिक आते हैं। डायरिया को नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया है। उधर, इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि डायरिया को लेकर विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। इसमें आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को डायरिया के बारे में जागरूक करेंगी और जरूरी दवाएं भी वितरित करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें