बद्दी अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यकर्ता धात्री माताओं को संतुलित आहार के लिए जागरूक करते हुए- सं
- फोटो : नसियाजी मंदिर में आयोजित लाडू महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के सिविल अस्पताल में गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य माताओं को गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित आहार, स्तनपान के महत्व, मां और शिशु के समुचित पोषण के बारे में जागरूक करना रहा। इस अवसर पर आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्वेता शर्मा एवं रीना शर्मा ने उपस्थित गर्भवती एवं धात्री माताओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के सेवन, संस्थागत प्रसव और नवजात शिशु की उचित देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान दी। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने माताओं को बताया कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने और नियमित टीकाकरण के महत्व पर भी जोर दिया।