फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व तीन बच्चों का अन्नाप्राशन संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। भाटियां पंचायत के सनेड़ गांव में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को संतुलित व पौष्टिक आहार, बच्चों के पोषण, गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं संतुलित आहार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया। महिलाओं ने गिद्दा प्रस्तुत किया। पोषण पर आधारित कविता के माध्यम से सही पोषण, देश रोशन का संदेश दिया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआर नेगी ने कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए उचित एवं संतुलित पोषण अत्यंत आवश्यक है। आईआरजी संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर बलजिंदर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत संस्था की ओर से विभिन्न गांवों व समुदायों में लगातार जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें