डाडी कानिया में हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने लगाया शिविरसंवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड नालागढ़ इकाई ने जनकल्याण समिति के सौजन्य से डाडी कानिया डिपो में बैंक की बीमा योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविर लगाया। इसमें एसबीआई बैंक नालागढ़ की टीम ने योजनाओं की जानकारी वाहन चालकों, परिचालकों व एचपीसीएल के वर्कराें समेत सिक्योरिटी टीम को दी। 50 से अधिक बीमा धारकों के बैंक खाते खोले गए। इस मौके पर एचपीसीएल के वरिष्ठ प्रबंधक नीरज कुमार, जन कल्याण समिति अध्यक्ष विशाल परमार, एसबीआई बैंक की प्रियंका देवी, मंजू रानी, महंत राम उपस्थित रहे।