फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तंबाकू के बताए दुष्प्रभाव, दूर रहने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत नगर निगम में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। जिला चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. योगेश गुप्ता ने तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ और तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। गुप्ता ने लोगों से अपने परिवारों और समुदायों में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने पर जोर दिया। प्रतिभागियों ने तंबाकू उत्पादों से दूर रहने की शपथ ली। उन्होंने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का संकल्प भी लिया। यह पहल हिमाचल प्रदेश को तंबाकू मुक्त बनाने के प्रयासों को सुदृढ़ करने का हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में तंबाकू के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें