फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रैली निकाल सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्लोगन लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ जागरूकता रैली निकालकर विद्यार्थियों ने आमजन को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। स्लोगन लेखन में दसवीं कक्षा की आशिकी प्रथम और जमा दो की सोनू देवी द्वितीय रही। चित्रकला में दसवीं के अक्षय ने पहला, जबकि इसी कक्षा की किरना और महिमा ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में जमा एक की आकांक्षा प्रथम और जमा दो की जय कुमारी द्वितीय रही। विद्यार्थियों ने हेलमेट व सीट बेल्ट के इस्तेमाल, यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकने और अनमोल जीवन बचाने में योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें