फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने मॉक ड्रिल में सीखे सुरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य राम रतन बंगा के निर्देशन में हुआ। आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी पारुल भाटिया ने विद्यार्थियों को आपदा के अर्थ और उसके प्रकारों की जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर भी प्रकाश डाला। भाटिया ने कहा कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। विद्यार्थियों को आग और भूकंप जैसी आपदाओं में बरती जाने वाली सावधानियां बताई गईं। उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचने और स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीके भी सिखाए गए। अग्निशमन यंत्रों के प्रकार और उनके सही उपयोग की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें