फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नशा उन्मूलन और कानूनों के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू कॉलेज में लगाया जागरुकता शिविर
विज्ञापन

सुबाथू(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय सुबाथू में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोलन ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग और नशा उन्मूलन पर कानूनी जागरुकता शिविर लगाया। मुख्यातिथि के रूप में जिला सोलन की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आकांक्षा डोगरा उपस्थित रहीं। सीएमओ अमित रंजन तलवार, जिला बार एसोसिएशन की अधिवक्ता कुमुद ठाकुर, जिला परिवीक्षा अधिकारी सपना चौहान भी उपस्थित रहे। डॉ. अमित रंजन तलवार ने छात्रों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और नशा उन्मूलन की जानकारी प्रदान की। आकांक्षा डोगरा ने नशा उन्मूलन पर राज्य की नीति से संबंधित कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला। छात्रों को अपने जीवन के लक्ष्य को साधने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय प्रो डॉ. सुभाष चंद्रा ने जिला विधिक प्राधिकरण का स्वागत किया और जागरुकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. कविता, प्रो. प्रीति, प्रो. ज्योति, प्रो. डॉ सुभाष चंद्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें