फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किसानों को खाद्य प्रसंस्करण की तकनीकों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के दूसरे चरण के तहत नाहन और रामपुर के 30 किसानों को डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्याेनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में फसल कटाई के बाद प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से संबंधित विभिन्न तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। जायका योजना के अंतर्गत गठित जिला परियोजना प्रबंधन इकाई की कृषि विशेषज्ञ डॉ. तन्वी सूद ने यह जानकारी किसानों को प्रदान की। उन्होेंने कहा कि जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी की ओर से वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को फसल विविधीकरण एवं खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से आर्थिक मजबूती की दिशा में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी के तहत 30 किसानों के समूह को नौणी स्थित विवि में शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण के माध्यम से व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। किसानों को विवि के विषय विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु ठाकुर और डॉ. अंशु ने विभिन्न फल एवं सब्जियों से प्रसंस्कृत उत्पाद तैयार करने की विधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधन इकाई सोलन के विषय विशेषज्ञ डॉ. युवराज भी किसानों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें