कंडाघाट/सोलन। कृषि विज्ञान केंद्र सोलन एवं इफको के संयुक्त तत्वावधान में आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर, वैज्ञानिक-किसान गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 120 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के गुर सीखे। कार्यक्रम में डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्याेनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डॉ. एचएस बावेजा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. डीपी शर्मा और अनुसंधान निदेशक डॉ. देविना वैद्य मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया।