फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बेहतर ग्रीन स्कूल और मेधावी छात्र नवाजे

विज्ञापन
शिक्षा विभाग गुरूकुल स्कूल में चयनित ग्रीन स्कूल के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए।संवाद
विज्ञापन
गुरुकुल स्कूल में आयोजित किया सम्मान समारोह
विज्ञापन

बच्चों ने पर्यावरण पर नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 की इको क्लब गतिविधियों के उत्कृष्ट स्कूलों को गुरुकुल स्कूल में सम्मानित किया गया। उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राज कुमार पराशर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण पर नुक्कड़ नाटक और टिक टिक नो प्लॉस्टिक के मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर ग्रीन स्कूलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित 11 स्कूलों वरिष्ठ माध्यमिक नालागढ़ छात्र, पाइनग्रोव धर्मपुर, वरिष्ठ माध्यमिक भाटिया, एथेना, दून वैली, उच्च अंजी, कसौली इंटरनेशनल, इमांझू, बघेरी, बोहली और शिवालिक वैली नालागढ़ विप्रो अर्थियन में राष्ट्रीय स्तर पर सेंट ल्यूक्स सोलन के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयनित 20 बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इसमें कनिष्ठ वर्ग में कोठों से अंश, हरिपुर से गुलफरी, दून वैली से अतिक्षा, पाइनग्रोव धर्मपुर से दीपांगना, वरिष्ठ वर्ग में चामियां से हर्षिता, गीता आर्दश से जागृति, बाल भारती से पलक और पाइनग्रोव सुबाथू से रणविजय को भी नवाजा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुकुल स्कूल की प्रधानाचार्य लखविंद कौर अरोड़ा, अर्थजस्ट इको से अभिषेक तनेजा, इको विज्ञान से आशीष और श्रेय, जि़ला विज्ञान पर्यवेक्षक अमरीश शर्मा, मेहर चंदेल सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें