नालागढ़ में विजेता टीम को ट्राफी देते हुए विधायक हरदीप बावा व अंतराष्ट्रीय कबड्डी स्टार अजय ठाक
स्पोर्ट्स क्लब भागंला ने किया प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़। स्पोर्ट्स क्लब भांगला की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में 55 किलो वर्ग में एवीएस अकादमी, 35 किलो वर्ग में दभोटा टीम और महिलाओं में कोहनूर अकादमी दभोटा की टीम विजेता रही। भांगला गांव में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में दभोटा ने सैनीमाजरा की टीम को पराजित किया। 55 किलो वर्ग के फाइनल में एवीएस अकादमी ने खेलो इंडिया सेंटर को रोमांचक मुकाबले में 28-27 से हराया। ओपन वर्ग में 20 सिख रेजिमेंट की टीम विजेता रही और फाइनल में 310 तोपखाना की टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि नालागढ़ विधायक हरदीप बावा और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार अजय ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। क्लब के प्रधान रमन चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता भी कराई गई। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भांगला निवासी पंजाबी फिल्मों के कलाकार बीएन शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में 10, महिला वर्ग में 6, 55 किलो में 22 और 35 किलो वर्ग में 14 टीमें भाग लिया।