बद्दी (सोलन)। अरुणाचल प्रदेश में हुई 69वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (अंडर-17) में वीआर विद्यालय बद्दी की 11वीं कक्षा की छात्रा अवनी ने कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर अवनी ने अपने विद्यालय, माता-पिता और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। वीआर विद्यालय की प्रधानाचार्य अंशी भनोट ने इस अवसर पर अवनी को उसके अथक परिश्रम, अनुशासन और अभ्यास के परिणामस्वरूप प्राप्त हुए पदक के लिए बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद