फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का दिया आश्वासन

Mon, 20 Jul 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कसौली की चामियां पंचायत में आयोजित ग्राम सभा के दौरान मौजूद पदा​धिकारी व अन्य। स्रोत : पंचायत
विज्ञापन
चामियां पंचायत की पहली ग्राम सभा की बैठक में विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चामियां में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल की पहली ग्राम सभा आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर विचार रखे। पंचायत प्रधान मंजू देवी ने इस ग्राम सभा की अध्यक्षता की।
बैठक का शुभारंभ पंचायत सचिव ने उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए किया। इसके बाद पंचायत के पूर्व में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। आगामी वित्त वर्ष के लिए प्राथमिकता आधारित विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्राम सभा में गांव की संपर्क सड़कों के सुधार के प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया गया। स्ट्रीट लाइटों के विस्तार का मुद्दा भी उठाया गया। स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भी प्रस्ताव आए। सार्वजनिक सुविधाओं के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
ग्रामीणों ने कृषि और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की मांग प्रमुखता से उठाई। युवाओं के लिए खेल मैदान के निर्माण की बात भी रखी गई। मूलभूत सुविधाओं को प्रत्येक वार्ड तक समान रूप से पहुंचाने की मांग भी की गई। इन सभी मांगों पर ग्राम सभा में गहन विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

प्रधान का संतुलित विकास का आश्वासन
पंचायत प्रधान मंजू देवी ने सभी सुझावों और प्रस्तावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा। यह विकास बिना किसी भेदभाव के और पारदर्शी तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। ग्राम सभा में उपप्रधान मनजीत सिंह, सभी वार्ड पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें