फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विकास खंड पट्टा में सहायक निर्वाचन अधिकारी किए नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव का देखेंगे जिम्मा, कल पट्टा आईटीआई में होगी रिहर्सल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला(सोलन)। खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकास खंड के तहत 42 अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं खंड विकास अधिकारी पट्टा मेहलोग कुलदीप सिंह ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के तहत पंचायतों के चुनाव के दृष्टिगत विकास खंड पट्टा के तहत पड़ने वाली पंचायतों के चुनाव करवाने के लिए विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ताओं को पंचायत चुनाव में ड्यूटी के लिए बतौर सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। विकास खंड पट्टा के निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नियुक्त किए गए समस्त 42 अधिकारियों को 29 अप्रैल बुधवार को सुबह 11:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पट्टा महलोग के नए भवन में रिहर्सल के लिए निर्देशित किया गया है। सभी को रिहर्सल में उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। बैठक में पंचायत समस्त कार्यालय स्टाफ, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक व समस्त पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें