फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मांगा दो दिन का समय, बोले- खुद ही हटाएंगे अतिक्रमण

Mon, 12 Feb 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन के टैंक रोड पर अतिक्रमण के दौरान निरीक्षण करती उपमंडला​धिकारी डॉ.पूनम। संवाद
विज्ञापन
सोमवार से जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम फिर की शुरू
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी समेत राजस्व, लोनिवि और निगम की टीम रही मौके पर
कई जगहों पर टीम ने भी गिराए अवैध कब्जे, बाजार में भी मचा रहा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रशासन की टीम ने शहर में फिर से अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया है। सोमवार को उपमंडलाधिकारी डॉ. पूनम की अगुवाई में टीम ने टैंक रोड पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की। इस दौरान टीम को देखते हुए लोगों ने स्वयं अवैध कब्जे हटाने के लिए दो दिन का समय उपमंडलाधिकारी से मांगा। अगर लोग स्वयं कब्जे नहीं हटाते हैं तो जिला प्रशासन की टीम अवैध कब्जों को गिरा देगी। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम भी मौके पर तैनात रही। 15 दिन पहले टैंक रोड पर निशानदेही की गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई रुक गई थी। लेकिन अब फिर टैंक रोड से कार्रवाई शुरू कर दी है। कई जगहों पर टीम ने अवैध कब्जों को हटाया है।
इसके बाद टीम ने क्षेत्रीय अस्पताल के सामने लगी रेहड़ी को हटाया। साथ ही रेहड़ी धारक को हिदायत दी की वह यहां पर पुन: न खड़े हों। अगर वह फिर अतिक्रमण करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम ने मुख्य बाजार, मालरोड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बाजार में अतिक्रमण और बाहर तक सामान सजा कर बैठे दुकानदारों को हिदायत दी गई। जैसे ही टीम ने बाजार का रुख किया वैसे ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने आनन-फानन में सामान को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपमंडलाधिकारी डॉ. पूनम ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का कार्य फिर शुरू हो गया है। शहर में अगर कोई अतिक्रमण करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां से कार्रवाई बंद हुई थी वहीं से फिर शुरू की गई है और निशानदेही भी साथ-साथ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें