फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आशा वर्करों को समाज में सही पोषण संदेश पहुंचाने के लिए बनाया सशक्त

विज्ञापन
बद्दी में आशा वर्करों को मोटे आनाज के पोषण मूल्य की जानकारी देते हुए संस्था के प्रंबधक- स्रोत-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ (आईआरजी) ने नेस्ले आरएंडडी के सहयोग से संचालित प्रत्युषा परियोजना के तहत बद्दी में आशा कार्यकर्ताओं के साथ पोषक आहार रेसिपी प्रदर्शन एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को स्वस्थ, पौष्टिक, किफायती एवं पारंपरिक आहार के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान पारंपरिक एवं मोटे अनाज से बनी विभिन्न पोषक रेसिपियां तैयार की गईं, जिनमें रागी का चीला, राजगीरा का हलवा, ज्वार का उपमा एवं कोदो की खिचड़ी शामिल रहीं। रेसिपी प्रदर्शन के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को मोटे अनाजों के पोषण मूल्य, स्वास्थ्य लाभ और दैनिक आहार में इन्हें शामिल करने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा एवं सुषमा शर्मा ने किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें