फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आर्यन पब्लिक स्कूल झिड़ीवाला के छात्रों का संस्कृति ज्ञान परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
आर्यन पब्लिक स्कूल झिड़ीवाला के बच्चों को सम्मानित करते हुए स्कूल प्रबंधक जरनैल सिंह चंदेल स्र
विज्ञापन
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आर्यन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिड़ीवाला के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय तत्वावधान गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित परीक्षा में विद्यालय के पांच छात्रों ने नालागढ़ तहसील में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। जिसमें विद्यालय की छात्रा रितिका पोसवाल कक्षा 12वीं ने प्रथम स्थान, कक्षा 10वीं के आर्यन ने प्रथम स्थान, कक्षा 10वीं के शिवांश भारद्वाज ने द्वितीय स्थान, कक्षा 7वीं की प्रियांशी ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा सातवीं निधि राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर इन छात्रों का विद्यालय के प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह चंदेल ने प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षाएं छात्रों के बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरिंदर कुमार, भजन लाल, राजेश कुमार, रविंदर सिंह, कुलवंत, रीना कुमारी, जसविंदर कौर, गुरविंदर कौर, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें