जयनगर काॅलेज में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेते एनएसएस की छात्राएं। संवाद
जयनगर कालेज में करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय जयनगर में एनएसएस के तहत मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कालेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रवक्ता मनोज ठाकुर ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अर्पिता ने पहला, कुसुम लता ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा काॅलेज में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रा बबिता, निशा और दीपक ने पहला, नीरज, जया और दीक्षा तथा ज्योतिका, रजनी और हेमलता ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।