टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा पास करने वाली अर्की के बपड़ोन की मोनिका। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की के बपड़ोन गांव की मोनिका ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से आयोजित टीजीटी नॉन-मेडिकल परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास कर ली है। मोनिका ने इस परीक्षा की तैयारी किसी बड़े कोचिंग संस्थान के सहारे नहीं, बल्कि घर पर ही स्वाध्याय (सेल्फ स्टडी) के जरिये की। उनके ससुर रोशन लाल ठाकुर और सास सुनीता ठाकुर, जो स्वयं शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, ने बताया कि मोनिका हमेशा से मेधावी रही हैं। मोनिका ने टीजीटी से पहले टीईटी, सीटीईटी और गेट जैसी कठिन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं। उन्होंने बीएससी संजौली कॉलेज से किया और फिजिक्स में एमएससी व बीएड हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में हासिल की।