फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की विस क्षेत्र कांग्रेस व विधायक मुख्यमंत्री के साथ : कश्यप

Sat, 02 Mar 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस अर्की की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। ब्लॉक कांग्रेस अर्की की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्की सतीश कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि 6 पूर्व विधायकों द्वारा पार्टी से गद्दारी की गई है और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई कार्यवाही बिल्कुल सही है। पार्टी से धोखा करने वालों को पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। जिला सोलन के हर विस क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन 6 बागी विधायकों ने मिलकर अपना ईमान बेचकर सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया जिसके लिए जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस अर्की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व सीपीएस संजय अवस्थी के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में आगामी लक्ष्य 2024 है। कांग्रेस जिला सोलन में आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से एक नया इतिहास रचेगी। सतीश कश्यप ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमरचंद पाल, हेमंत वर्मा, कमलेश शर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, जगदीश ठाकुर, संजय ठाकुर, प्यारेलाल शर्मा, अनुज गुप्ता, डीडी शर्मा, सीमा शर्म, कांता, कृष्णा, जेपी ठाकुर, राकेश, दलीप, नेहरू लाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें