फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड अर्की स्कूल के छात्रों का श्रेष्ठ प्रदर्शन

विज्ञापन
अर्की स्कूल के विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड में भाग लेने वाले विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन - फोटो : इमलिया सुल्तानपुर इलाके में आग लगने से जला परचून की दुकान का सामान।
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थियों के लिए स्कूल में किया गया सम्मानित समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड में भाग लेकर विद्यालय का नाम गौरवांवित किया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की। विज्ञान ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में लक्ष्य और हेमंत सहगल ने प्रथम स्थान, कुशल ने द्वितीय जबकि ज्योतिर्मय और कनव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसी प्रकार गणित ओलंपियाड में भी कनव, हितेश, हेमंत और कुशल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। जतिन और ज्योतिर्मय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि दुष्यंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें