फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की लंबित मांगों को किया जाए पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। हिमाचल पेंशन फेडरेशन खंड अर्की इकाई की मासिक बैठक प्रधान मदन लाल गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सरकार से अनुरोध किया कि पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड का शीघ्र गठन कर संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक की जाए। इसके अलावा पेंशनरों की सालों से लंबित मांगों को पूरा किया जाए। इस बैठक में 65 वर्ष पर मिलने वाले पांच प्रतिशत लाभ, 70 पर 10 प्रतिशत और 75 पर 15 प्रतिशत लाभ को मूल पेंशन में शामिल करने का बजट में कोई जिक्र नहीं होने पर रोष जताया गया। चिकित्सा बिलों के भुगतान को लेकर सरकार से मांग की गई। बैठक में गोपाल सिंह, चंदू राम, सूरत राम, दौलत राम, रमेश, रत्न सिंह, प्रकाश चंद, दुर्गा राम, मदन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें