संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। भाजपा अर्की ने प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन की अगुवाई में मंडी में आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेजी। पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा ने बताया कि भाजपा अर्की के तीनों मंडल द्वारा पहले भी राहत सामग्री के तौर पर बिस्तर, कंबल तिरपाल व अन्य सामान भेजा जा चुका है। इसी कड़ी में वीरवार को रसोई का सामान,बर्तन समेत अन्य सामग्री भेजी गई। उन्होंने कहा कि त्रासदी के इस दौर में सभी प्रदेशवासियों को पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए सहायता करनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज, महामंत्री यशपाल कश्यप, आशा परिहार, प्रतिभा कंवर, रमेश ठाकुर, अनूप चौहान, हेमंत शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।