फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा समेत संगठन मजबूती पर की गई चर्चा

विज्ञापन
अर्की में भाजपा मंडल की बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। अर्की भाजपा ने मोदी सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्धि की ओर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नालागढ़ केएल ठाकुर, पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए यात्रियों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत बनाना, बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा करना, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना और पार्टी के कार्यकर्ताओं में संवाद, भागीदारी और समर्पण की भावना को सशक्त करने को लेकर रहा। कार्यशाला में मंडल महामंत्री यश पाल कश्यप, रूप राम शर्मा, प्रतिभा कंवर, आशा परिहार, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, जय नंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें