फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पहली कक्षा में अर्चना व दूसरी में शनाया अव्वल

Mon, 28 Oct 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विवेकानंद शिक्षा कुंज में अव्वल रही छात्रा को पुरक ार देते हुए उप शिक्षा निदेशक। संवाद
विज्ञापन
विवेकानंद शिक्षा कुंज में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। विवेकानंद शिक्षा कुंज में दीपावली के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। ड्राइंग शीट पर दीये और मोमबत्ती के चित्र बनाकर उसमें रंग करने की प्रतियोगिता रखी गई। तीसरी और चौथी कक्षा के लिए ड्राइंग शीट पर दीपावली का चित्र बनाना था। वहीं पांचवीं और छठी कक्षा में दीपावली के उपलक्ष्य में फूलों की रंगोली बनाने की प्रतियोगिता रखी गई।
प्रतियोगिताओं में पहली कक्षा में प्रथम अर्चना, द्वितीय दिव्यांश, तृतीय काव्य यादव रहे। द्वितीय कक्षा में प्रथम शनाया, द्वितीय अनन्या, तृतीय सीरत और अक्षिता चौधरी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। तृतीय कक्षा में प्रथम प्राची, द्वितीय काशवी, तृतीया दीहर, चौथी कक्षा में प्रथम खुशबू, द्वितीय दीपाली यादव व तृतीय श्रेया रही। पांचवीं कक्षा में प्रथम आरोही, द्वितीय काव्यांजलि व तृतीय दिव्यांशी, छठी कक्षा में प्रथम मान्यता और द्वितीय रितिका रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेकानंद शिक्षा कुंज की प्रबंधक सुमति सिंघल ने सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आगे भी इसी उत्साह से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल शिवानी सिंगला ने बताया कि प्रतियोगिता में उप शिक्षा निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) डॉ. शिव कुमार, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अनोख सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें