फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्रेच कार्यकर्ता, सहायिका के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
30 मार्च तक भर सकते हैं फार्म, साक्षात्कार 1 अप्रैल को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बाल विकास परियोजना सोलन के तहत क्रेच कार्यकर्ता और सहायिका के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 1 अप्रैल को बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में होंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम ने दी।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सह क्रेच केंद्र आईटीआई कॉलोनी (पर्यवेक्षक वृत्त सोलन शहरी), आंगनबाड़ी सह क्रेच केंद्र थाना-2 (डाइट के समीप, सोलन शहरी) और आंगनबाड़ी सह क्रेच केंद्र रबौण (सोलन ग्रामीण) में क्रेच कार्यकर्ता और सहायिकाओं के एक-एक पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए 30 मार्च शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सोलन में आवेदन जमा करना होगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है। क्रेच कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा सहायिका के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इसके अलावा, उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए तहसीलदार या नायब तहसीलदार द्वारा जारी व प्रतिहस्ताक्षरित आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, विधवा, स्टेट होम/बालिका आश्रम प्रवासिनी, तलाकशुदा या पति के सात वर्षों से लापता होने संबंधी प्रमाण, जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। साक्षात्कार के दिन सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां साथ लाना जरूरी होगा। इस संबंध में अलग से कोई व्यक्तिगत बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें