फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट कॉलेज में नशामुक्ति की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रांगण में उपस्थित सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार और नशामुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान थीम के तहत आयोजित किया गया था। महाविद्यालय के नशामुक्ति क्लब के संयोजक डॉ. विजय कुमार राठौड़ ने सभी को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया सहित पूरे स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ. विजय कुमार राठौड़ ने कहा कि नशा आज के समय में किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। अंत में उन्होंने युवाओं से खुद को नशे से दूर रखने और समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें