संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजपुरा रोड स्थित एक बंद फैक्टरी से गियर बॉक्स मशीन चोरी के मामले में पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने एक और आरोपी संदीप चौधरी उर्फ दीप को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों अवतार सिंह उर्फ थोना (बांबिरपुर) और भजन (ढाणा) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने चोरी की गई लगभग 50 लाख रुपये कीमत की गियर बॉक्स मशीन और वारदात में इस्तेमाल हाइड्रा मशीन भी बरामद कर ली थी। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।