देशभर के 50 एनएसएस के स्वयंसेवियों के साथ लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट की छात्रा अंजलि कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। 15 अगस्त को नई दिल्ली लाल किला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में अंजलि ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए विशेषातिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर पूरे भारत से केवल 50 एनएसएस स्वयंसेवियों का चयन हुआ जिनमें अंजलि भी शामिल थीं। अंजलि ने बताया कि यह उसके जीवन का अविस्मरणीय क्षण था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजदीक से देखने और उनका भाषण सुनने का अवसर मिला। इस दौरान अंजलि ने अन्य राज्यों से आए स्वयंसेवियों के साथ अपने हिमाचली संस्कृति को साझा किया।