फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ के बेला मंदिर में पानी को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि बोरवेल से फैक्ट्री को 24 घंटे पानी देने का आरोप
विज्ञापन

दो किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। किरपालपुर पंचायत के बेला मंदिर गांव में एक उद्योग में कृषि ट्यूबवेल से पानी लेने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने इस बारे में एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बोरवेल से करीब 2 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर उद्योग को दिन-रात पानी की सप्लाई की जा रही है, जिसके चलते क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। बोरवेल के लगातार संचालन के कारण आसपास के प्राकृतिक जलस्रोतों में पानी कम हो गया है। साथ ही क्षेत्र के अन्य बोरवेलों में भी जलस्तर गिरने की समस्या सामने आने लगी है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय रक्षा दल के अध्यक्ष डीडी राणा ने कहा कि किरपालपुर पंचायत के साथ लगते क्षेत्र में कृषि उपयोग के लिए करवाए गए बोरवेल से करीब दो किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के माध्यम से एक फैक्ट्री को पानी जाने से पेयजल किल्लत बढ़ गई है। इसे तुंरत प्रभाव से बंद किया जाए। वहीं, गागुवाल पंचायत के प्रधान रविंद्र सिंह ने कहा कि उनके साथ लगते गांव में उद्योग के लिए बोरवेल से पानी लिए जाने के कारण क्षेत्र में पानी की किल्लत हो गई है। एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र अहलूवालिया ने कि मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें