फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर्स की तुलना में कम वेतन मिलने से रोष

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी से मिल - फोटो : भिनगा कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री से मिला आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

कहा-आईटीआई इंस्ट्रक्टर्स की पदोन्नति और वेतन में कई विसंगतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी से मुलाकात की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर्स की लंबे समय से चली आ रही पदोन्नति, वेतन विसंगतियों और अन्य मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपकर जल्द समाधान का आग्रह किया।
यूनियन के पदाधिकारियों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री को विस्तार से अवगत कराया कि दो वर्ष की नियमित सेवा पूरी करने के बाद भी आईटीआई इंस्ट्रक्टर्स को वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर्स की तुलना में उचित वेतनमान नहीं मिल रहा है। इसके अलावा, लंबे समय से ग्रुप इंस्ट्रक्टर के पदों पर पदोन्नतियां भी रुकी हुई हैं। इंस्ट्रक्टर से ग्रुप इंस्ट्रक्टर के पद पर पदोन्नति के लिए आरएंडपी नियमों में 100 प्रतिशत प्रमोशन का प्रावधान किया जाए। टाइम स्केल, राइडर और सेवन ए के लाभों से जुड़ी विसंगतियों को तुरंत दूर किया जाए। पदाधिकारियों का कहना था कि इस भेदभावपूर्ण स्थिति के कारण शिक्षकों के मनोबल पर विपरीत असर पड़ रहा है, जिससे तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग इन सभी मुद्दों पर गहनता से संज्ञान ले रहा है और आईटीआई इंस्ट्रक्टर्स की समस्याओं का उचित समाधान निकालने के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
इस प्रतिनिधिमंडल में आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव विशाल गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव धीमान, शशि पाल, राजेश रायजादा और लाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। यूनियन ने उम्मीद जताई है कि सुक्खू सरकार इस लंबे समय से लंबित मामले पर त्वरित निर्णय लेकर आईटीआई इंस्ट्रक्टर्स को न्याय प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें