फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर निगम में जुड़े क्षेत्रों को पंचायतों में शामिल न करने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। ग्रामीण संघर्ष समिति की बैठक किरण किशोर की अध्यक्षता में सोलन में आयोजित की गई। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। बैठक में समिति ने सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल किए जाने के फैसले को वापस लेने के वादे से पीछे हटने पर नाराजगी जताई। समिति के अनुसार, इससे नगर निगम के वार्ड नंबर 11 में शामिल लोग परेशान हैं। उन्हें कृषक होने के बावजूद न तो आवश्यक सुविधाएं मिल पा रही हैं और न ही उन्हें निगम से बाहर किया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर निगम और पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनाव में समिति के एजेंडे से सहमत उम्मीदवारों को समर्थन दिया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के विकास और स्थानीय मुद्दों को प्रशासन व सरकार के समक्ष उठाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही लोगों से अपील की कि वे चुनाव में सही और कर्मठ प्रतिनिधि का चयन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें