फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अनाया ने जीती योग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दून वैली स्कूल के विद्यार्थियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। दून वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने योग प्रशिक्षिका पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में जिला सोलन योग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का हिमाचल योग एसोसिएशन की ओर से शिवालिक वैली स्कूल में आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में दून वैली पब्लिक स्कूल ने मेडल भी प्राप्त किए। 8-10 आयु वर्ग में अनाया प्रथम, हर्षित ठाकुर द्वितीय व प्रत्यक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10-12 आयु वर्ग में तुषारिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12-14 आयु वर्ग में आरुष और जनीशा ने प्रथम, पृथा सिद्धु ने द्वितीय, विराज व कृतिका राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14-16 आयु वर्ग में वेदान राणा और श्रेया ने प्रथम और अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेता छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता सितंबर में कांगड़ा में होगी। विद्यालय के एमडी राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें