फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अमरीक चौधरी हेड बॉय, दीपाक्षी हेड गर्ल बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
किप्स स्कूल सनावरा में अलंकरण समारोह आयोजित
विज्ञापन

सोलन। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनावरा में नवनियुक्त छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के लिए मॉनिटर, डिप्टी मॉनिटर, डॉर्म कैप्टन और डिप्टी डॉर्म कैप्टन का चयन कर उन्हें बैज अलंकृत किए गए और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर 12वीं के अमरीक चौधरी को हेड बॉय और दीपाक्षी को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। छात्र वर्ग में वीरेन गुलिया और छात्रा वर्ग में तन्वी ठाकुर को स्पोर्ट्स कप्तान बनाया गया। मनसीरत को मल्टीमीडिया इंचार्ज बनाया गया। हेड बॉय अमरीक चौधरी ने छात्र-छात्राओं को निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा और प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर ने नव नियुक्त विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें