फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विरोध के बीच सरकार ने की जिले के दो स्कूलों को मर्ज करने की अधिसूचना की जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्रदेश सरकार ने जनविरोध के बावजूद कुनिहार और अर्की क्षेत्र के दो प्रमुख वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को मर्ज करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 30 मार्च से दोनों स्कूलों का संचालन एक साथ शुरू हो जाएगा। इसके लिए संबंधित स्कूलों से व्यवस्थाओं का भी प्रस्ताव तैयार करने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने कहा था। इस दिन उपनिदेशक की अध्यक्षता में टीम दोनों स्कूलों का निरीक्षण भी करेंगी। जानकारी के अनुसार अब तक अलग-अलग चल रहे इन संस्थानों के विलय के बाद छात्र और छात्राओं की कक्षाएं एक ही परिसर में एक साथ लगेंगी। इस एकीकरण के बाद स्कूल में विद्यार्थियों की कुल 500 से अधिक हो जाएगी। स्कूल को मर्ज करने में स्थानीय निवासियों और अभिभावकों में सबसे ज्यादा नाराजगी 100 साल पुराने बॉय स्कूल कुनिहार को लेकर है। लोगों का तर्क है कि इस ऐतिहासिक संस्थान की अपनी एक अलग पहचान और महत्ता है, जिसे विलय के नाम पर खत्म किया जा रहा है। शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने बताया कि कम संख्या वाले स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। सोलन स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 1000 से अधिक है, इसके लिए यह स्कूल अलग-अलग चल रहे है, लेकिन कुनिहार और अर्की स्कूल में बच्चों की कम संख्या है। इसके चलते इन स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। इसके लिए 30 मार्च को स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। इसमें स्कूलों को नई व्यवस्था को शुरू करवाया जाएगा। इसमें साथ लगते प्राथमिक स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें