दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा कंपनी ने जिले की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से औपचारिक बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का अभियान शुरू किया है। कंपनी की ओर से जागरूकता शिविर और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं को बचत, अभिलेख संधारण और वित्तीय योजना की जानकारी दी गई। पात्र महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। इन योजनाओं का लाभ लेने वालों में जसपाल कौर के परिवार का नाम शामिल है। नवंबर 2021 में जसपाल कौर के निधन के बाद उनके परिवार ने फरवरी 2022 में 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्राप्त की। अंबुजा सीमेंट्स ने भविष्य में आसपास के गांवों में भी इस तरह की जागरूकता बढ़ाने की योजना बनाई है। संवाद