फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंबुजा कंपनी में मनाया हिंदू नववर्ष, नौ दिन तक होगी दुर्गा पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंढोड देवता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत, प्रसाद वितरण भी हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट में भारतीय मजदूर संघ की ओर से वीरवार को हिंदू नववर्ष का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंढोड देवता के प्रांगण में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद अंबुजा सीमेंट के मुख्य द्वार पर प्रसाद वितरित किया गया और लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट इकाई के संदीप सेरा भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी को हिंदू नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि उद्योग में सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार का असुरक्षित कार्य दिखने पर उसे तुरंत रोककर सचेत करना चाहिए। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2083 के अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का शुभारंभ भी किया गया, जो लगातार नौ दिन तक मंढोड देवता मंदिर में प्रतिदिन आयोजित होगी। कार्यक्रम में सीमेंट मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय सनातन संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष प्रकृति के नवजीवन का प्रतीक है, जब पेड़ों में नई कोंपलें फूटती हैं और फसलें पकने लगती हैं। इस मौके पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री नरेश कुमार, रूपेश कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें